UP से रांची लाया गया JSSC पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
JSSC पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से रांची लाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

Ranchi: JSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से रांची लाया गया. जिसके बाद उसे सीआईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड विनय शाह को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
जानकारी के अनुसार, विनय रांची का मूल निवासी है और वह सीआईडी की पकड़ से बचने के लिए उत्तर प्रदेश में छिपकर बैठा था. इसके साथ ही वह भारत नहीं बल्कि नेपाल का सिम इस्तेमाल कर रहा था. बता दें, सीआईडी की विशेष टीम ने आज उसे हेलिकॉप्टर के जरिए उसे यूपी से रांची लाया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में 3 MBBS फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकारी नौकरी में दे रहे थे सेवाएं

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार







