Ranchi में बेखौफ अपराधियों का तांडव ! बैंक से पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति से छिनतई
राजधानी रांची में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक से पैसे निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से छिनतई की. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले में जांच कर रही है.

Ranchi: राजधानी रांची में बैखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. यह पूरा मामला जिले के लालपुर थाना इलाके का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक यात्री से पैसों से भरा बैग छिन लिया और उसके बाद वे मौके से भाग निकलें.
बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति कोकर स्थित एक बैंक से एक लाख 30 हजार रुपए निकालकर और एक ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहा था. लेकिन इसी बीच अचानक बाइक सवार कुछ सामने आए और उन्होंने व्यक्ति के हाथों से वह थैला छिन लिया जिसमें उसने पैसे रखे थे. और इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए.
वहीं, इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






