कई दुकानों का ताला तोड़ा लेकिन नहीं मिला कुछ....चाउमिन की दुकान से उठा भागे गैस सिलेंडर !
पाकुड़ में चोरों ने कड़ी मेहनत कर कई दुकानों का ताला तोड़ा लेकिन उन्हें उन दुकानों से कुछ नहीं मिला. चोरी करने के दौरान चोर चाउमिन की दुकान पहुंचे और वहां से वे गैस सिलेंडर लेकर ही गायब हो गए.

Crime News: पाकुड़ बस स्टैंड में बीती देर रात (रविवार) चोरों ने जमकर तांडव किया. चोरों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर एक के बाद एक कई दुकानों के ताले काट डाले. लेकिन कई दुकानों में चोरी के प्रयास में वे असफल रहे. उन्हें उन दुकानों में चोरी लायक कुछ सामान नहीं मिला. लेकिन चाउमिन की एक दुकान से चोरों ने गैस सिलेंडर उठाया और अंधेरे में वे गायब हो गए.
वहीं, आज सोमवार यानी 1 दिसंबर 2025 की सुबह जब दुकानदार अपने-अपने दुकान पहु्ंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकानों के शटर टूटे पड़े है. इस खबर के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई है. इधर इस घटना की जानकारी मिलने ही नगर थाना एएसआई अशोक पांडे मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने सभी दुकानों के कटे ताले, शटर और दुकान के भीतर का जायजा लिया.
मौके पर एएसआई ने चोरों के तांडव से प्रभावित दुकानदारों को तुरंत लिखित आवेदन देने की सलाह दी. जिससे मामले में तेजी से कार्रवाई की जा सकें. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. चोरों को शीघ्र ही चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा. इधर, रात के अंधेरे में चोरों के तांडव से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस से रात की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.
रिपोर्ट- नंद किशोर मंडल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






