जमुआ गोलीकांड में अबतक 9 लोग पुलिस गिरफ्त में, दोनों जमीन माफिया अब भी फरार
जमुआ गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी सन्नी रायण और विशाल मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अबतक उन दोनों तक नहीं पहुंच सकी है.

Giridih: गिरिडीह के जमुआ गोलीकांड और गोलीबारी मामले में पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन गोलीकांड को अंजाम देने वाले दोनों गिरोह के सरगना सन्नी रायण और विशाल मंडल अब भी पुलिस की रडार से बाहर है. वे पुलिस को चुनौती देते हुए अपने सोश मीडिया हैंडल में अपनी मस्ती की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.
मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सन्नी रायण और विशाल मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अबतक उनतक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. दोनों जमीन माफिया के खिलाफ जमुआ थाना में दर्ज दो केस दर्ज है. पहला केस रैयत अखिलेशवर सिन्हा जबकि दूसरा केस जमुआ थाना के एसआई वेदप्रकाश पाण्डे की ओर से दर्ज कराया गया है. इसके अलावा 35 से अधिक नामजद और करीब ढाई सौ अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है. जिनपर जमीन कब्जा करने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप है.
मामले में पुलिस ने अबतक 9 लोगों को जेल भेजा है को गिरफ्तार कर जेल भेजी, तीन गाड़ियों को जब्त किया है. चर्चा है कि अगर फरार अपराधी जमानत के लिए अग्रिम ज़मानत याचिका या समान्य जमानत दाखिल करते है तो कोर्ट द्वारा केस डायरी का मांग किया जाता है, लेकिन अभी तक कोर्ट से डायरी का मांग नहीं हुई है. ऐसे में पुलिस फ़रार दोनों जमीन माफिया और उनके गिरोह को दबोचने में जुटी है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






