Ranchi: डोरंडा कॉलेज के बाथरुम में छात्रों ने फोड़ा पटाखा
रांची डोरंडा कॉलेज के बाथरुम में छात्रों ने पटाखा फोड़ा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा कॉलेज में छात्रों ने पटाखा फोड़ा है. बताया जा रहा है कि कॉलेज के बाथरूम में पटाखा फोड़ गया है जिससे बाथरुम के शीशे टूट गए हैं. बता दें, यह पूरा मामला डोरंडा थाना इलाके का है. मामले की जानकारी डोरंडा थाना पुलिस को दे दी गई है.
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं, इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर डोरंडा थाना पुलिस पहुंच गई है जो पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही साफ पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देशभर में अवैध घुसपैठियों पर बड़े अभियान की तैयारी, अमित शाह ने बुलाई सभी राज्यों के DGPs की अहम बैठक

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







