टाटानगर रेलवे स्टेशन में RPF ने 2 मानव तस्कर को किया गिरफ्तार, 13 बच्चों को लेकर जा रहे थे तमिलनाडु
टाटानगर रेलवे स्टेशन में RPF की टीम ने 2 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से 13 नाबालिगों का रेस्क्यू किया है. तस्कर इन सभी नाबालिगों को तमिलनाडु मजदूरी करवाने के लिए लेकर जा रहे थे.

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन में RPF के उड़ान दस्ते की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से टीम ने 13 नाबालिगों का रेस्क्यू किया हैं जिसमें 1 किशोर (लड़का) और 12 अन्य बच्चियां हैं.
जानकारी के अनुसार, दोनों मानव तस्कर द्वारा सभी नाबालिगों अच्छा काम दिलाने के नाम पर तमिलनाडु के सलेम ले जाया जा रहा था. दोनों तस्कर इन सभी बच्चों को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से तमिलनाडु के लिए निकलने वाले थे. स्टेशन के प्लेफॉर्म में नाबालिगों के साथ दो वयस्कों को देखा गया. जिसपर संदेह होने पर आरपीएफ की टीम ने उनसे पूछताछ की. इस दौरान दो वयस्क वहां से खिसकने की कोशिश में थे. जिसके बाद सभी को पकड़कर आरपीएफ थाना लाया गया और गहनता से पूछताछ की गई. 
इस दौरान पता चला कि 13 नाबालिगों को तमिलनाडु के सलेम मजदूरी के काम से लिया जा रहा था लेकिन उन नाबालिकों को यह बात भी नहीं मालूम था इस कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने दोनों वयस्कों को अरेस्ट किया और 13 नाबालिगों का रेस्क्यू किया. सभी नाबालिग की उम्र 13 से लेकर 16 वर्ष के बीच की हैं. रेस्क्यू किए गए सभी नाबालिग जमशेदपुर से सटे पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं.
एक ही जगह पर इकट्ठे पाए गए सभी नाबालिग- राकेश मोहन
इधर, इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए टाटानगर आरपीएफ अफसर इंचार्ज राकेश मोहन ने बताया कि RPF के उड़न दस्ते के जांच में एक ही स्थान पर सभी नाबालिगों को इकट्ठे पाए और जहां दो वयस्क मौजूद थे. जब इनसे पूछताछ की गई तो किसी ने सटीक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद सभी को आरपीएफ थाना लाया गया.
राकेश मोहन ने आगे बताया, गहन जांच के दौरान इस बात का पता चला कि सभी नाबालिगों को काम दिलवाने के नाम पर तमिलनाडु के सलेम ले जाया जा रहा है. जिसके बाद दोनों मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर के नाम सुनील और जमबीरा है. मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरपीएफ ने सभी नाबिलिगों को चाइल्ड लाइन को सौंपा.
रिपोर्ट- बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






