हथियार असंबल फैक्ट्री का खुलासा, 6 अपराधियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
गिरिडीह के गांडेय से एक खबर सामने आयी है, बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एसडीपीओ द्वारा छापेमारी कर हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है. जिसमें 6 अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है. अब तक पुलिस ब्रिफिंग नहीं की गई है.

NAXATRA NEWS
GIRIDIH: गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के मंडाडीह में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर हथियार का जखीरा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने बिहार के छह अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात एसपी डॉक्टर विमल कुमार को सूचना मिली कि इलाके के एसडीपीओ जितवाहन ने मंडाडीह के घर में अपराधियों पर कार्रवाई कर हथियारों को बरामद किया है. पुलिस के अनुसार उक्त स्थान पर ही अपराधियों द्वारा हथियार बनाने की फैक्ट्री का भी संचालन किया जाता था. जिसमें मुख्य रूप से बन्दुक और पिस्तौल समेत कई हथियार शामिल हैं.
संभवत: मामले की संपूर्ण जानकारी पुलिस विभाग द्वारा आज शाम प्रेसवार्ता कर दी जाएगी.
(रिपोर्ट - मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...

मध्यप्रदेश में 3 MBBS फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकारी नौकरी में दे रहे थे सेवाएं







