ढाई लाख रिश्वत लेते किशनगंज अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. राजस्व कर्मचारी को टीम ने करीब ढाई लाख रुपए नकदी रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा.

Kishanganj (Bihar): किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को निगरानी क टीम ने ढाई लाख रुपए नकद रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुतबिक, राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने सीमांचल जिला किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के रहने आवेश अंसारी से रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत बीते दिनों आवेश ने निगरानी विभाग पटना किया था.
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि जमीन का लगान निर्धारण करने के नाम पर किशनगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान द्वारा लाखों रुपए की मांग की गई थी आवेश द्वारा मिली शिकायत के बाद निगरानी विभाग की 7 सदस्य वाली टीम ने राजस्व कर्मचारी को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया. वहीं निगरानी विभाग द्वारा इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में खौफ देखने को मिल रहा है.
निगरानी टीम में शामिल अधिकारियों में DSP विनोद कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसपर कार्रवाई करते हुए आज टीम ने उन्हें नकदी के साथ धर दबोचा. कार्रवाई टीम में शामिल अन्य अधिकारियों में सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, विनोद सिंह, गणेश कुमार, अनुज कुमार शामिल रहें. गिरफ्तारी के बाद अधिकारी राजदीप पासवान को अपने साथ पटना ले जाने की तैयारी में है.
रिपोर्ट- शम्भु कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार







