पुलिस कस्टडी में नाबालिग युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस कस्टडी में एक 16 वर्ष के नाबालिग की मौत हो गई है. नाबालिग की मौत पर परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है. और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Nawada (Bihar): नवादा जिले में पुलिस कस्टडी में एक नाबालिग की मौत हो गई है. यह मामला जिले के काशीचक थाना इलाके का है जहां बौरी गांव के रहने वाले अशोक पंडित के बेटे सन्नी कुमार (16 वर्ष) की थाने की हाजत में मौत हो गई है. वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों को मिली. उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया है.
मामले में परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया और सरकारी अस्पताल का घेराव कर दिया है. साथ ही पुलिस के दो वाहनों को भी ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया है. उनका आरोप है कि नाबालिग सन्नी की मौत पुलिस की प्रताड़ना की वजह से हुई है. नाबालिग की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
इधर, इस मामले में डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि नाबालिग को बुधवार की शाम प्रेम प्रसंग मामले में गिरफ्तार कर थाना लाया गया था, वहीं सुबह सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा जो आरोप लगाया जा रहा है उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई किया जाएगा.
डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने कहा कि थाने में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसकी बारीकी से जांच होगी. नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देशभर में अवैध घुसपैठियों पर बड़े अभियान की तैयारी, अमित शाह ने बुलाई सभी राज्यों के DGPs की अहम बैठक

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







