Cyber Crime में पुलिस की बड़ी सफलता, गिरिडीह से 5 अपराधी हुए गिरफ्तार
बढ़ते Cyber Crime के बीच कुछ राहत की खबर राज्य के गिरिडीह जिले से मिली है. जहां 5 साइबर अपराधियों को पुलिस ने भर दबोचा है. बताया है कि अपराधियों द्वारा लोगों को झांसा देकर पहले पैसों की ठगी की जाती थी, फिर उस पैसे से महंगे फोन और आभूषणों की वे खरीदारी किया करते थे.

JHARKHAND (GIRIDIH): जिले के साइबर पुलिस ने कार्रवाई कर पांच अपराधियों को धर दबोचा है. मामला ठगी से संबंधित है, जिसमें अपराधी फर्जी RTO चालान की बदौलत लाखों की ठगी किया करते थे. वहीं इन पैसों से महंगे जेवर और मोबाइल वगैरह की खरीदारी किया करते थे.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त अपराधियों के पास से आईफोन और सिमकार्ड भी मिला है. बताया गया कि एक स्कारपियो कार के साथ 10 आईफोन और 14 सिमकार्ड बरामद किया गया है.

मामले को लेकर जानकारी देते हुए गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि अपराधियों में जामताड़ा के मोहनपुर, सियाटांड का रहने वाला विजय मंडल, अर्जुन मंडल का नाम शामिल है. वहीं बिहार के शेखपूरा के बरबीघा निवासी आदित्य राज, गजेंद्र कुमार के साथ नालंदा के रवि कुमार शामिल हैं.
डीएसपी ने बताया कि पांचो अपराधी व्हाट्सप्प पर फर्जी आरटीओ चालान के प्रयोग से ठगी के इस अपराध को अंजाम दिया करते थे. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट - मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






