
तेलंगाना Deputy CM की Hemant Soren से मुलाकात: ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का दिया निमंत्रण
तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का निमंत्रण दिया. दोनों नेताओं ने खनन, ऊर्जा, कृषि, पर्यटन और स्किल डेवलपमेंट सहित कई क्षेत्रों में झारखंड–तेलंगाना सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.













