Ranchi में 6ठें मंजिल से कूदकर जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक अनुराग सरावगी ने दी जान
रांची में जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक अनुराग सरावगी ने छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

Ranchi News: राजधानी रांची में जेडी हाई स्ट्रीट के मालिक अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है. यह घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि अनुराग सरावगी ब्लेयर अपार्टमेंट में ही छठी मंजिल में रहते थे. इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. साथ ही FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटनास्थल पर रांची सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी भी पहुंचे और उन्होंने जांच प्रक्रिया की निगरानी की. जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा.
देर रात मोबाइल पर चिल्ला-चिल्लाकर बात कर रहे थे अनुराग
मामले में अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अनुराग सरावगी बीती देर रात अपने बालकनी में किसी से मोबाइल पर चिल्ला-चिल्लाकर बातें कर रहे थे. और इसी दौरान उन्होंने अचानक छठे मंजिले से छलांग लगा ली. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना की जानकारी जैसे ही उनके चाहने वालों को मिली. वे वहां जमा होने लगे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
चन्नई में सास का चल रहा इलाज, घर में मौजूद थे माता-पिता
पुलिस के अनुसार, चेन्नई में अनुराग की सास का इलाज चल रहा है. उनकी पत्नी और बेटा बुधवार को ही चेन्नई गए थे. हालांकि ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित घर में उनके बीमार मां-पिता मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे का कार्रवाई की जाएगी.
घटना के पीछे के कारणों की वजह स्पष्ट नहीं
जानकारों के मुताबिक, अनुराग सरावगी के फर्म ने राजधानी रांची स्थित जेडी हाईस्ट्रीट मॉल और जेडी सिनेमाज इसके अलावा गोवा में जेडी विला व अन्य प्रीमियम प्रॉपर्टीज का निर्माण किया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रांची सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश, हिंदपीढ़ी थानेदार रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. जहां अनुराग के परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. हालांकि अबतक इस घटना के पीछे कारणों का वजह का पता नहीं चल सका है पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले की सही स्थिति का पता चल सकेगा.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मलय डैम की मुख्य नहर टूटी, धान की खेती पर संकट; किसानों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

गिरिडीह की सड़क, बायपास और जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर उद्योगपतियों ने सीएम से लगाई गुहार







