टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, RPF-GRP ने दबोचे 4 आरोपी
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ RPF और GRP की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।


Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ RPF और GRP की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।
RPF के ASI बलबीर प्रसाद के अनुसार, यह गिरोह टाटानगर स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। यात्रियों की भीड़ और उनकी लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे।
कथित सरगना समेत चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में कथित सरगना 38 वर्षीय प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, टाटानगर निवासी 26 वर्षीय रोहित लोहार उर्फ छोटू, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 19 वर्षीय शेख रमजान और 26 वर्षीय शेख मुबारक शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रकाश दास स्टेशन के आसपास गिरोह का संचालन करता था। वह बाहर से युवकों को बुलाकर चोरी की वारदातों में उनका इस्तेमाल करता था।
विशेष निगरानी अभियान में दबोचे गए
चक्रधरपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त और जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्टेशन क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में RPF और GRP की टीम ने संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उनके पास से चार स्मार्टफोन बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और चोरी किए गए मोबाइल फोन किन लोगों को बेचे जाते थे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में मानसून अभी और बरसेगा, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गिरिडीह पुलिस ने सुलझाई भाजयुमो कार्यकर्ता मिथिलेश यादव मर्डर मिस्ट्री, सड़क हादसा दिखाने की थी खौफनाक साजिश, 2 गिरफ्तार







