OMR शीट खोलेगी JPSC परीक्षा का राज!, CID ने 3 सफल अभ्यर्थियों को 5 दिन की रिमांड पर लिया
JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में CID ने जांच तेज कर दी है।


JPSC Scam: JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता से जुड़े मामले में CID ने जांच तेज कर दी है। केस 16/26 में तीन सफल अभ्यर्थियों मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया है। CID अब इनसे परीक्षा से जुड़ी जानकारी और कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ करेगी।
1700 से ज्यादा OMR शीट का होगा मिलान
CID की ओर से 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता की स्क्रूटनी का काम भी तेजी से किया जा रहा है। बताया गया है कि यह प्रक्रिया अगले दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
जांच के दौरान 2204 सफल अभ्यर्थियों में से 1700 से अधिक अभ्यर्थियों की OMR शीट का मिलान किया जाना है। इसके लिए JPSC से जब्त की गई मूल OMR शीट और सफल अभ्यर्थियों के पास से प्राप्त कार्बन OMR शीट को आपस में मिलाया जाएगा।
मूल और कार्बन OMR शीट से खुलेगा राज
जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभ्यर्थियों की ओर से उपलब्ध कराई गई कार्बन OMR शीट और JPSC से जब्त मूल OMR शीट में किसी तरह का अंतर तो नहीं है। दोनों शीट के मिलान से परीक्षा में संभावित गड़बड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा पुलिस को मिली 19 नई 'DIAL 112' गाड़ियां, SP अविनाश नेधारी ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड में मानसून अभी और बरसेगा, 23 अगस्त तक येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







