Dhanbad: चिरकुंडा में बीजेपी नेताओं को समेटने लगे जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार, लेकिन नहीं गली दाल
धनबाद जिले के निरसा स्थित चिरकुंडा में बीजेपी जिला ग्रामीण अध्यक्ष पार्टी के नेताओं को समेटने में लगे है. दरअसल, नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रदेश बीजेपी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय से जिला बीजेपी के नेता नाखुश हैं.

Jharkhand (Dhanbad): निरसा के चिरकुंडा में नगर परिषद चुनाव को लेकर गहमा-गहमी का माहौल है. सभी राजनीति दल अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है. इस बीच इधर धनबाद बीजेपी जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को चिरकुंडा क्षेत्र का भ्रमण किया. जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा में बीजेपी समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी बरणाली बाउरी को चुना गया है जिसके बाद चिरकुंडा में बीजेपी बिखर गई है.
कहा जा रहा है कि प्रदेश बीजेपी के नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय से कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है. जिसके कारण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार सभी कार्यकर्ताओं को मानने में लगे है. कहा यह भी जा रहा है कि जिलाध्यक्ष एक-एक कर ऐसे लोगों से मिल रहे जो बीजेपी पार्टी से जुड़े हैं बता दें, उनकी पत्नी चिरकुंडा में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी है. चिरकुंडा भ्रमण के दौरान मोहन कुम्भकार ने जिला बीजेपी के वरिष्ठ और कट्टर समर्थकों से भी मुलाकात की. और उन्होंने सभी को मनाने की कोशिश की. लेकिन दाल गलती हुई नजर नहीं आई. जिसके बाद वे देर शाम वापस लौट गए.
जानकारी के मुताबिक, जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव महतो दोपहर 2 बजे से चिरकुंडा के चारों ओर दौरा करते रहे. अंततः निराशा हाथ लगी. चिरकुंडा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पार्टी के लोग खुश नहीं है. इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि इस बार चिरकुंडा में बिना पानी के कमल खिलना मुश्किल है. 
हालांकि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बरणाली बाउरी के समर्थन में जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार और निरसा के पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता नामांकन के लिए पहुंचे थे जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पार्टी में बिखराव नहीं है चुनाव आने तक सब एक साथ हो जाएंगे.
रिपोर्ट- बंटी झा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








