Giridih: आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन तैयार, डीसी की अध्यक्षता में खास बैठक संपन्न
रामनवमी और ईद को लेकर गिरिडीह के कई थानों में शांति समिति की बैठक, बिरनी के जुलूस विवाद को लेकर डीसी ने की खास बैठक.

Jharkhand (Giridih): ईद और रामनवमी की तैयारी में गिरिडीह जिला प्रशासन जुट गई है। मंगलवार को कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जबकि कई अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में डीजे बजाने पर सख्ती का निर्देश हुआ। जबकि भड़काऊ गीत बजाने को लेकर भी कार्रवाई किए जाने पर चर्चा की गई।

वहीं डीसी रामनिवास यादव ने जिले के बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें कई पदाधिकारी और दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए। बिरनी थाना इलाके के गाडंगी गांव में रामनवमी के जुलुश निकालने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान डीसी रामनिवास यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि दोनों समुदाय के लोग शांति के साथ पर्व को मनाए। किसी सूरत में माहौल खराब न हो, रामनवमी का जुलूस निकलने के क्रम में जो रूट तय है, उन्हीं रास्तों से जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी समय सीमा भी तय होगी।

इस दौरान डीसी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय ने समाप्त करवाया भूख हड़ताल अनशन, जारी रहेगा धरना

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM







