गिरिडीह कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया दल से बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधि फैलाने का आरोप
पूर्व जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह और जमुआ के कांग्रेस नेता महसर इमाम पर कार्रवाई की गयी है। दोनों पर सोशल मीडिया में पार्टी विरोधी बयान देने का आरोप है.

Jharkhand (Giridih): प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमेन और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने गिरिडीह कांग्रेस के दो नेताओं को तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
गिरिडीह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने मंगलवार की देर शाम इससे जुड़े पत्र जारी की है। जारी पत्र में पूर्व जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह और जमुआ के कांग्रेस नेता महसर इमाम पर कार्रवाई की गयी है। दोनों पर सोशल मीडिया में पार्टी विरोधी बयान देने और पार्टी विरोधी गतिविधि को फैलाने का आरोप है। इसके बाद दोनों पर अनुशासन समिति के चेयरमेन द्वारा कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अब नशेड़ियों की खैर नहीं

लैंड रेंट रिसिप्ट मामले में हाई कोर्ट सख्त, सरायकेला डीसी के रवैये पर कड़ी टिप्पणी







