डीजे विवाद में गला घोंटकर कर दी युवक हत्या, हिरासत में लिए गए आधा दर्जन लोग
बिहार के नवादा जिले से एक नृशंष हत्या का मामला सामने आया है. डीजे के कारण शुरु हुए विवाद में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, और मामले की पड़ताल जारी है.

Bihar (Nawada): नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि को एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है.
घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि देर रात्रि तक युवक के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले, इसी दौरान उसकी हत्या किए जाने का खुलासा हुआ.
मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी बिरजू यादव के 21 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना देर रात ही परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना को लेकर चर्चा है कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए आपसी विवाद के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया. हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फिलहाल आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में पुलिस अभी कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर रही है.
Reporter: Sonu Singh
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






