रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! होली पर्व को लेकर देशभर में चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेन, दूर होगी टिकट की समस्या
होली पर्व में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. रेलवे ने देशभर में कुल 1410 ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ताकि रेल यात्रियों के सफर के दौरान किसी तरह की परेशानियों का सामना करना न पड़े.

Good News: अगर आप अक्सर रेल में सफर तय करते हैं और आप अपने परिवार वालों से कई KM दूर रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही राहत भरी हो सकती है. जी हां...दरअसल, आगामी पर्व होली में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बहुत बड़ा निर्णय लिया है. जो आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं हो सकती हैं. आपको बता दें, होली के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर, उन्हें आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी ना हों, इसे लेकर भारतीय रेल ने देशभर में स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.
1 मार्च से 22 मार्च 2026 तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेल ने होली पर्व को लेकर आगामी 1 मार्च 2026 से लेकर 22 मार्च 2026 के मध्य तक देशभर में कुल 1410 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है. जिसमें पूर्व-मध्य रेल द्वारा कुल 285 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है. यह सूचना भारतीय रेल की तरफ से जारी की गई है.
वहीं बात अगर रांची रेल मंडल की करें, तो यहां से कुल 3 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी. जिससे यात्रियों को सफर तय करने में अच्छी सुविधाएं मिल सकेगी.
घर आने और जाने के लिए मिलेगी कंफर्म टिकट !
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी है. कई रेल मंडलों से सुझाव भी मांगे गए हैं. रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों की सूची समय सारणी के साथ जारी भी कर दी गई है. होली पर्व के दौरान स्पेशल ट्रेनों के चलने से त्यौहार के लिए अपने घर जाने और आने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भी सुविधा होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का 2 अप्रैल को राष्ट्र को संबोधन, क्या होगी उनकी घोषणाएं?






