@thealokpathak
Professional journalist at Naxatra News, delivering factual and timely news coverage.

गिरिडीह में कुछ रोज पहले इको पार्क में पर्यटकों के साथ मारपीट का एक वाकिया सामने आया. जो पार्किंग शुल्क को लेकर किया गया था. इसपर प्रशासन के सुस्त रवैए के खिलाफ गुस्सा प्कट करते हुए JLKM नेताओं द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया.

मारवाड़ी कॉलेज रांची (महिला प्रभाग) के स्टडी सेंटर में जुलाई 2025-28 सत्र के छात्रों की इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को IGNOU से संबंधित असाइनमेंट प्रिपरेशन, फॉर्म फिलिंग आदि की सारी जानकारियां दी गई.

सुपौल जिले में अतिक्रमण हटवाने के दौरान लोगों द्वारा किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. जिसके बाद स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरु करने के लिए प्रशासन ने बल प्रयोग कर अतिक्रमण हटवाया. स्थानीय लोगों ने इसके पश्चात भी विरोध जारी रखा.

बढ़ते ठंड के कारण राज्य भर में गरीब तबका मौसम की मार झेलने को मजबूर है. प्रशासन अपने स्तर से बहुत सारे इलाकों में कंबल वितरण, अलाव आदि की व्यवस्था कर रही है, जिससे बेसहारा लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. हजारीबाग में नगर निगम द्वारा भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

कुछ महीने पहले प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से बाजार की सड़कों को बड़ी राहत मिली थी और यातायात व्यवस्था काफी हद तक सामान्य हो गई थी. दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कब्जा किए जाने के कारण ऑटो, रिक्शा और टोटो चालकों ने भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने शुरू कर दिए हैं. वही पुरानी तस्वीर दोबारा सामने आने लगी है.

झारखंड में आज भी ऐसै कई जिले हैं जिन्हें पूर्णत: नक्सलियों के प्रकोप से मुक्त अब तक नहीं किया जा सका है. जिस कारण ऐसे क्षेत्र के स्थानीय लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं पहुंच पाती. टफकॉन (लंगटा बाबा स्टील कंपनी) द्वारा गिरिडीह के पीरटांड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के सशक्त प्रयास के रूप में किया गया.

भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से मेजबानी किए जाने वाले T20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनाए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. जहां घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान ईशान किशन को गिल की जगह टीम में स्थान मिला है, वहीं अक्षर को उपकप्तानी का भार सौंपा गया है.

विमान यात्रा से सस्ता जान पड़ने वाला रेल का सफर कुछ महंगा होने वाला है. रेलवे द्वारा जारी किए घोषणा पत्र के अनुसार बदला हुआ किराया आने वाले 26 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा. इससे यात्रियों को अपनी जेब लंबी दूरी के लिए थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, तो वही रेलवे की कमाई में इजाफा भी होगा.

बगोदर पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी सूचना देर से प्राप्त हुई. जब्ती के बाद गांव वालों द्वारा मालवाहक ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

21 दिसंबर के दिन को इतिहास में दर्ज कई ऐतिहासिक घटनाओं - द ब्लैक होल ट्रैजडी, विलियम चतुर्थ की मृत्यु - के कारण एक बुरी याद की के रूप में जाना जाता है. वहीं Basketball का पहला खेल, Youtube में 1 Billion Views तक पहुंचने वाला पहला गाना सहित कई उत्साहित करने वाली घटनाएं भी घटी थी आज के दिन.

नक्षत्र न्यूज के कोयलांचल कॉन्क्लेव में बात करते हुए भाजपा नेता और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने SIR, मइया सम्मान योजना, झारखंड के निर्माण संबंधी विभिन्न मुद्दों पर तो बात की ही. साथ ही अपने कई प्रचलित गानों का एक मनभावन प्रदर्शन भी पेश किया.

झारखंड के सिंदरी क्षेत्र से विधायक का पद पहली बार संभाल रहे चंद्रदेव महतो ने विस्थापन के मुद्दे पर कहा कि लोगों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है सरकार द्वारा. रोजगार आदि के विषय पर पूछे गए सवालों का विधायक ने पूरी बेबाकी से जवाब दिया.
