Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी
आरोपी आर्मी और MES में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है. छापेमारी के दौरान उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं,

Ranchi News: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में फर्जी नौकरी दिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो आर्मी और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था.
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. इसके बाद संयुक्त कार्रवाई में आरोपी अरविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. आरोपी मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है और वर्तमान में रांची के चुटिया इलाके में रह रहा था.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आर्मी और MES में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अब तक करीब 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है. छापेमारी के दौरान उसके पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनमें फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज शामिल हैं.
इसके अलावा, आरोपी के पास से ‘All India National Championship 2024’ के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट और MES के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चुटिया थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
इस पूरे नेटवर्क में और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे गिरोहों से सतर्क रहने की जरूरत है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर ली करवट, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी

रांची में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 2026 का आयोजन, देश भर के 225 से अधिक एथलेटिक्स ले रहे हिस्सा







