गुमला में मामूली विवाद बना खूनी खेल, युवक ने टांगी से मारकर कर दी युवती की हत्या
गुमला के पालकोट में एक युवक ने मामूली विवाद में लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जाता है कि लड़की बकरी चराने गई हुई थी. वहीं प्रमोद नाम के उसके पड़ोसी से किसी बात पर कहासुनी हो गई. आरोपी ने टांगी व प्तथर से वार कर उसकी जान ले ली.

Jharkhand (Gumla): पालकोट थाना के कट्टरकोचा टोला निवासी रमेश साहू की 22 वर्षीय पुत्री निराश कुमारी की हत्या के मामले में पालकोट पुलिस ने टोले के ही करम दयाल महतो के पुत्र प्रमोद महतो को गिरफ्तार किया है. मृतका व हत्यारा दोनों पड़ोसी हैं. शुक्रवार को युवती बकरी चरा रही थी.
इस दौरान वहां निराश कुमारी व प्रमोद महतो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच बहस में प्रमोद ने पहले टांगी से निराश पर वार किया. इसके बाद उसने वहीं पड़े एक पत्थर को उठा कर निराश पर वार कर दिया. घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी.
घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये, इस क्रम में निराश ने दम तोड़ दिया. इधर शुक्रवार को मृत युवती के पिता रमेश साहू ने शनिवार को अपने पड़ोसी प्रमोद महतो, प्रदीप महतो व सुनवी देवी के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराया है.
आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रमोद महतो को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि रमेश साहू के परिवार के साथ करम दयाल महतो के परिवार के बीच लड़ाई-झगड़ा हमेशा होते रहते थे. घटना के दिन युवती बकरी की चरवाही कर रही थी और इसी बीच करम दयाल महतो का बेटा प्रमोद से विवाद हो गया और प्रमोद ने टांगी व पत्थर से वार कर घायल कर दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही है JSSC की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







