जमशेदपुर में यहां ट्रेन की छत पर चढ़कर घूस रहा था युवक ,हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नीचे गिरा, फिर...
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरी-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ ग


Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया। चेतावनी देने के बावजूद जब वह नीचे नहीं उतरा, तो वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे जोरदार झटके के साथ वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रेन की छत पर घूमता रहा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम टाटानगर स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद वह लोगों से यह कहते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक चहलकदमी करने लगा। यात्रियों और रेलकर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और छत पर ही घूमता रहा।
करंट की चपेट में आकर नीचे गिरा
इसी दौरान वह ट्रेन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह ट्रेन की छत से नीचे आ गिरा। इस भयानक हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद यात्रियों और रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उठाया और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण कुछ देर तक स्टेशन पर तनाव का माहौल रहा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'लाठियां बरसाती पुलिस और भागते छात्र!', रांची में बर्बरता की हदें पार, महिला अभ्यर्थियों समेत कई घायल

नदी में शव मिलने के मामले में नया मोड़!, तैराक थे जाकिर अली, साथियों ने कहा- डूबकर आत्महत्या करना असंभव, हो खुलासे की जांच







