'लाठियां बरसाती पुलिस और भागते छात्र!', रांची में बर्बरता की हदें पार, महिला अभ्यर्थियों समेत कई घायल
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज का आरोप है। कई अभ्यर्थी घायल हुए, जिनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया।

JPSC-JSSC Protest: राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर जारी प्रदर्शन में अब पुलिस का खौफनाक और सख्त चेहरा सामने आया है। विधानसभा घेराव के लिए डटे प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठीचार्ज शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर बेदर्दी से पीट रहे हैं, जिससे पूरा प्रदर्शन स्थल मैदान-ए-जंग में तब्दील हो गया है।
महिला अभ्यर्थी भी लहूलुहान, बर्बरता की तस्वीरें आई सामने
पुलिस के इस कड़े एक्शन में बर्बरता की तमाम हदें पार होती दिख रही हैं। लाठीचार्ज के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी नहीं बख्शा। पुलिस की लाठियों के प्रहार से कई महिला अभ्यर्थी भी गंभीर रूप से चोटिल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और लहूलुहान हो गईं। मौके पर चारों तरफ छात्रों के जूते-चप्पल और खून के धब्बे बिखरे नजर आ रहे हैं, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
गंभीर हालत में कई छात्र, सदर अस्पताल किया गया रेफर
पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों को गंभीर चोटें आई हैं। कई छात्रों के सिर फट गए हैं तो कई के हाथ और पैर में गहरी चोटें आई हैं। चोटिल और बेहोश अभ्यर्थियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत एंबुलेंस और स्थानीय गाड़ियों की मदद से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल छात्रों का इलाज जारी है। पुलिस के इस बेहद कठोर और बर्बर रवैये के बाद आंदोलनकारी छात्रों के साथ-साथ आम जनता में भी भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : 8,399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित, केंद्र पर लगा भेदभाव का आरोप

नदी में शव मिलने के मामले में नया मोड़!, तैराक थे जाकिर अली, साथियों ने कहा- डूबकर आत्महत्या करना असंभव, हो खुलासे की जांच







