Hazaribagh: बढ़ती ठंड के बीच गरीबों को राहत देने का प्रयास, नगर निगम ने बांटे कंबल, जरूरतमंदों के चेहरे पर आयी खुशी
बढ़ते ठंड के कारण राज्य भर में गरीब तबका मौसम की मार झेलने को मजबूर है. प्रशासन अपने स्तर से बहुत सारे इलाकों में कंबल वितरण, अलाव आदि की व्यवस्था कर रही है, जिससे बेसहारा लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. हजारीबाग में नगर निगम द्वारा भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

JHARKHAND (HAZARIBAGH): हजारीबाग जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और असहाय लोगों को हो रही है. ऐसे में हजारीबाग जिला प्रशासन और हजारीबाग नगर निगम द्वारा ठंड से बचाव के लिए लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं.
जगह-जगह हजारीबाग नगर निगम के द्वारा अलाव की भी व्यवस्था की गई है. इसी क्रम में आज हजारीबाग नगर निगम की ओर से शहर के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया. इस अभियान के तहत लगभग 300 कंबल लोगों में बांटे गए, ताकि वे सर्द रातों में खुद को ठंड से सुरक्षित रख सकें.

हजारीबाग नगर निगम आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ये सभी कंबल जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. नगर निगम की टीम इन्हें चिन्हित गरीब और बेसहारा लोगों तक पहुंचा रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो.

नगर आयुक्त ने आगे कहा कि ठंड के पूरे मौसम में यह अभियान लगातार जारी रहेगा. जरूरतमंदों को ऊनी कंबल दिए जाएंगे, ताकि शहर का हर गरीब तबका सुरक्षित रह सके और ठंड से होने वाली परेशानियों से उन्हें बचाया सके.
जिला प्रशासन और नगर निगम की इस पहल से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली है और लोगों ने इस मानवीय कदम की सराहना की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






