कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही है JSSC की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा
परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी. सभी केंद्रों पर CCTV-जैमर की व्यवस्था है परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 BNS लागू किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं.

Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा आज राज्यभर में आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर आयोग और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है. परीक्षा तीन पालियों में ली जा रही है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रांची, दुमका, धनबाद और बोकारो में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जैमर की भी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 BNS लागू की गई है.
पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड में तैनात हैं और प्रत्येक केंद्र पर निगरानी रखी जा रही है. आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 2026 का आयोजन, देश भर के 225 से अधिक एथलेटिक्स ले रहे हिस्सा

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







