
झारखंड में पहली बार बैलेट पेपर से कराया जाएगा नगर निकाय चुनाव, BJP और कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई सामने
झारखंड निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है. राज्य में नगर निकाय के चुनाव के लिए इस बार पहली बार बैलेट पेपर पर मतदान होगा. इसका निर्णय झारखंड निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण लिया है.















