गिरिडीह में 243 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण प्रोजेक्ट को मिली केंद्र और राज्य सरकार की मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया में जुटा पथ प्रमंडल
पथ प्रमंडल के सूत्रों की माने तो 234 करोड़ के लागत से कई सड़क प्रोजेक्ट का निर्माण होना है. हालांकि इस बार केंद्र सरकार के सीआरएफ के साथ राज्य सरकार के फंड से चार बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में रोड ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए एक बार फिर अरबों के फंड का इस्तेमाल होगा. पथ प्रमंडल के सूत्रों की माने तो 234 करोड़ के लागत से कई सड़क प्रोजेक्ट का निर्माण होना है. हालांकि इस बार केंद्र सरकार के सीआरएफ के साथ राज्य सरकार के फंड से चार बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है.
लेकिन अफसोस सिर्फ इतना है कि राज्य सरकार के गिरिडीह में पुराने काम अभी तक पूरे नहीं हुए है. इसमें गिरिडीह तेलोडीह फोरलेन सड़क का काम महत्वपूर्ण है. जबकि ठेकेदार को 95 फीसदी का भुगतान हो चुका है. 36 करोड़ के योजना में अब सिर्फ 6 करोड़ का भुगतान बाकी रह गया है. बावजूद ठेकेदार ने गिरिडीह तेलोडीह फोरलेन सड़क के काम को अब अधूरा छोड़कर बंद कर दिया है. जबकि कई काम अब भी अधूरे पड़े है.
इधर पथ प्रमंडल के जिन बड़े योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकार ने स्वीकृति दिया है. उसमें राज्य सरकार के 1 अरब 12 करोड़ के फंड से गिरिडीह वाया तेलोडीह जमुआ 29 किमी सड़क का निर्माण होना है. गिरिडीह पथ प्रमंडल के सूत्रों की माने तो एक अरब 12 करोड़ के फंड से गिरिडीह जमुआ के पुराने सड़क को तोड़ कर अब नए सिरे से निर्माण किया जाना है. और सड़क का 10 मीटर चौड़ीकरण होना है.
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के गृह प्रखंड और विस क्षेत्र तिसरी के दलपतडीह में सात मीटर चौड़ीकरण 22 किमी सड़क का निर्माण कार्य होना है. दलपतडीह का सड़क चौड़ीकरण और निर्माण केंद्र सरकार के सीआरएफ फंड की राशि 90 करोड़ के लागत से होना है. जिले के गांडेय के बड़कीटांड में ही 32 करोड़ के लागत से साढ़े सात किमी सड़क निर्माण होना है. राज्य सरकार के फंड से होने वाले इस सड़क के भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव है.
लिहाजा, पथ मंत्रालय के निर्देश के बाद इन बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर तकनीकी स्वीकृति मिल चुका है. और अब टेंडर प्रक्रिया में है. माना जा रहा है कि टेंडर होने के बाद टेंडर लेने वाली एजेंसी इन बड़े प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू कर देगी. फ़िलहाल, कोडरमा के अमिताभ कंस्ट्रक्शन समेत बिहार के गयाजी जिले के राजद विधायक की एजेंसी भी तीनों टेंडर लेने के प्रयास में लगी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अस्मिता सिटी लीग का हुआ आयोजन, डीसी ने विजयी बेटियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

'मैं मानहानि केस से डरने वाला नहीं, मै जानता का सेवक हूं...'मंत्री के FIR पर बोले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी







