मोतिहारी में “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” का भव्य समापन, मनोज सिंह टाइगर के एकल नाटक ने बांधा समां
मोतिहारी जिले में बीते दो दिनों से चल रहे “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” समापन हुआ. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): रोशनाई फाउंडेशन की ओर से मोतिहारी जिले में बीते दो दिनों से चल रहे “चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल” समापन हुआ. इसे लेकर भव्य समारोह आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस कार्यक्रम के अंतिम दिन सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार मनोज सिंह टाइगर ने अपने एकल नाटक “आखरी पाती” की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके अभिनय में भावनाओं की गहराई और रोमांच ने लोगों को अंत तक बांधे रखा. बता दें, इस फेस्टिवल में देशभर से आई 93 लघु फिल्मों में से चयनित 10 बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से तीन फिल्मों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया.
बता दें, इस फेस्टिवल के दौरान अभिनेता परितोष कुमार सहित कई नामचीन फिल्म निर्देशकों और कलाकारों ने एआई और मोबाइल फिल्म निर्माण पर कार्यशाला आयोजित करने की जानकारी दी, जिससे युवा फिल्मकारों को नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में एक छात्र की उसके दोस्त ने ही गोली मारकर की हत्या ! पुलिस हिरासत में 2 लोग

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार







