पैक्स चुनाव में कांटे की टक्कर! सचई-बारा में अध्यक्ष पद पर 3-3 प्रत्याशी, 1 सितंबर को होगा फैसला
अरवल के कुर्था प्रखंड की सचई और बारा पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। 1 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।


अरवल: कुर्था प्रखंड की सचई और बारा पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह लेने के लिए प्रत्याशी देर शाम तक प्रखंड कार्यालय में मौजूद रहे। दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद पर अब तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सचई में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
सचई पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अमरकांत रोबिन, शिवमोहन सिंह और सूरज कुमार मैदान में हैं। चुनाव आयोग की ओर से अमरकांत रोबिन को मोतियों का माला, शिवमोहन सिंह को ब्लैकबोर्ड और सूरज कुमार को किताब चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं सदस्य पद पर अनुसूचित जाति महिला वर्ग से शिव देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अर्चना कुमारी, गुड़िया देवी और सुबोध कुमार के बीच मुकाबला होगा। अर्चना कुमारी को मोतियों का माला, गुड़िया देवी को ब्लैकबोर्ड और सुबोध कुमार को किताब चुनाव चिन्ह मिला है। बारा पंचायत में भी सदस्य पद पर एक उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी दी गई है।
नाम वापसी के बाद तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में
बताया गया कि सचई और बारा पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पहले चार-चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के दौरान दोनों पंचायतों से एक-एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
1 सितंबर को मतदान, उसी दिन आएगा परिणाम
सचई और बारा पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए 1 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित करने की तैयारी है। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अब दोनों पंचायतों में प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
(अरवल से निशांत मिश्र की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मां दवा लेने गई थीं... अब तक नहीं लौटीं’, परिवार लगा रहा गुहार!

RTPS में ‘बिना पैसे काम नहीं’ का आरोप! सुगौली में ₹300 लेने का VIDEO वायरल, अब उठे बड़े सवाल







