त्योहारों से पहले शेखपुरा में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन! एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी
आगामी त्योहारों और जुलूसों को लेकर शेखपुरा पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी हिमांशु के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जबकि ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।


शेखपुरा: आगामी त्योहारों और जुलूसों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में शहर के चिन्हित और संवेदनशील मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। एसपी हिमांशु ने बताया कि त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती
एसपी ने बताया कि प्रशासन ने संयुक्त आदेश के तहत जिले के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सूची तैयार कर ली है। इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जुलूस के मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। जरूरत के अनुसार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
शांति बनाए रखने की अपील
एसपी हिमांशु ने जिलावासियों से त्योहारों के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शेखपुरा में हमेशा से लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते आए हैं और इस परंपरा को आगे भी कायम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
(शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मां दवा लेने गई थीं... अब तक नहीं लौटीं’, परिवार लगा रहा गुहार!

RTPS में ‘बिना पैसे काम नहीं’ का आरोप! सुगौली में ₹300 लेने का VIDEO वायरल, अब उठे बड़े सवाल







