रामगढ़ में सड़क से गुजर रहे बारातियों तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा ! 1 महिला की मौत, कई की हालत गंभीर
सड़क पर गुजर रहे बारात को एक तेज रफ्तार एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

Ramgarh / Jharkhand (Report By- Sanjay Kumar): रामगढ़ जिले के मांडू में बीती देर रात एक भीषण हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए है. यह पूरा हादसा जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत महतो मैरिज हॉल के पास का है जहां शादी समारोह की खुशियां अचानक से मातम में तब्दील हो गया. भीषण हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के डोभी से बारात स्थानीय लड़की के पक्ष में विवाह के लिए पहुंची थी जो शनिवार देर रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच गाजे-बाजे के साथ सड़क से गुजर रही थी. इस दौरान स्थानीय लोग सड़क किनारे उनके स्वागत में खड़े थे. तभी अचानक तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन (गाड़ी नंबर- JH 01ER 0231) अनियंत्रित होकर बारातियों के बीच घुस आई.
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन नया मोड़ की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर बारातियों और स्थानीय रौंदते हुए पार हो गई. इस दौरान इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मौके पर गुस्साए लोगों ने वाहन चालक और उपचालक को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वे भी घायल हो गए. वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर कुजू ओपी पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को होप अस्पताल और रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन जब्त कर लिया है और फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अस्मिता सिटी लीग का हुआ आयोजन, डीसी ने विजयी बेटियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

'मैं मानहानि केस से डरने वाला नहीं, मै जानता का सेवक हूं...'मंत्री के FIR पर बोले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी







