19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड पात्रता परीक्षा आज, 6 जिलों में 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल
जेपीएससी की तरप शे झारखंड पात्रता परीक्षा आज आयोजित की जा रही है, जिसमें 1.50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल हो रहे है. परीक्षा के लिए राज्यभर के 6 जिलों में कुल 430 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

Ranchi News: JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) की ओर से आज, रविवार (26 अप्रैल 2026) को JET (झारखंड पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है. राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है जो दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी.
बता दें, 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस परीक्षा में इस बार करीब 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों (जिलों) में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर परीक्षा में बैठे हैं. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह और गंभीरता देखने को मिली.
इस परीक्षा को लेकर राज्य के 6 जिलों में कुल 430 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, राजधानी रांची में सबसे अधिक कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनज़र इस सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं पुलिस बल की तैनाती की गई है. जबकि मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी इन परीक्षा केंद्रों पर है. जिससे सभी परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराया जा सकें.
किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ियों के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. (BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 के तहत यह आदेश सुबह 7 बजे से लेकर शाम करीब 4 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दरमियान जमावड़ा, अनावश्यक भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त रुप से संपन्न कराने हेतु सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अस्मिता सिटी लीग का हुआ आयोजन, डीसी ने विजयी बेटियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

'मैं मानहानि केस से डरने वाला नहीं, मै जानता का सेवक हूं...'मंत्री के FIR पर बोले विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी







