गिरिडीह के डुमरी रोड में भीषण सड़क हादसा, मौके पर महिला की मौत, एक अन्य युवक घायल
गिरिडीह के डुमरी सड़क मार्ग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

Giridih: डुमरी रोड के पीरटांड थाना इलाके स्थित पांडेडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक युवक हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया है. घटना के तुरंत बाद युवक की हालत को देखते हुए आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
हादसे में घायल युवक और मृत महिला की पहचान अबतक नहीं हो सकी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अपने स्तर पर दोनों की पहचान करने में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तीन गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद होने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







