
देवघर में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय शिव कथा, 14 से 20 नवंबर तक आस्था चैनल पर सीधा प्रसारण
देवघर में सिहोर वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी महाराज की सात दिवसीय शिव कथा 14 से 20 नवंबर तक हथगढ़ मैदान में होगी. विट्ठल सेवा समिति के तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में किसी प्रकार का चंदा नहीं लिया जा रहा है. कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर किया जाएगा.













