नगर निकाय चुनाव 2026: नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, अपने वार्ड संबंधी कार्य प्राथमिकताओं पर रखी बात
झारखंड नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गिरिडीह में वार्ड पार्षद के कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. उम्मीदवार नवीन सिन्हा ने छठ घाट की व्यवस्थाओं पर अपनी मंशा प्रकट की.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह नगर निगम से वार्ड पार्सद पद के लिए अंतिम दिन बुधवार को कई उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. लिहाजा, बुधवार को डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने सदर प्रखंड के चारों निर्वाचि पदाधिकारी के कार्यालय का निरिक्षण किया और सारी जानकारियां लीं.

दूसरी तरफ अंतिम दिन वार्ड 21 से मनोज कुमार, तो वार्ड 10 से नवीन सिन्हा, वार्ड 21 से ही अशोक राम और संदीप शर्मा ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उत्साह से भरपूर उम्मीदवारों के साथ समर्थकों का भी हुजूम साथ था.
उम्मीदवार नवीन सिन्हा ने छठ घाट पर बात करते हुए बताया कि उनके वार्ड में ही शहर के अधिकांश छठ घाट हैं. जिनके रख-रखाव सहित सारी व्यवस्थाओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है. उन्होंने कहा कि छठ घाटों के निर्माण सहित सारी व्यवस्थाएं उनकी प्राथमिकता लिस्ट में सबसे ऊपर रहेंगी.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








