Digital Desk: कृष्ण नगरी वृंदावन में बिहार सीएम नीतीश के बेटे निशांत बिना राजनीतिक तामझाम के भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, परिवार के साथ वह वृंदावन दर्शन व पूजन की मंशा से पहुंचे हुए हैं. जहां उनका बेहद सादा अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है. इस दौरान उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी भी नजर नहीं आए. निशांत सहज और सामान्य अंदाज को देख वह चर्चा का विषय बन गए हैं.
वृंदावन यात्रा पर पूजा-पाठ के दौरान निशांत परिवार के साथ ई-रिक्शा में भी घूमते दिखे. उनकी यह सादगीपूर्ण यात्रा लोगों के बीच एक अलग संदेश देती नजर आई.
निशांत आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं. वे निजी जीवन में सादगी पसंद माने जाते हैं और राजनीति से भी अब तक दूरी बनाए हुए हैं. हालांकि बिहार की राजनीति में समय-समय पर उन्हें लेकर चर्चाएं जरूर होती रहती हैं.
जानिए नीतीश के बेटे निशांत को
निशांत कुमार 20 जुलाई 1975 को बिहार में जन्मे हैं और 2026 में उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष है. वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पत्नी मंजू सिन्हा के इकलौते बेटे हैं. निशांत की मां एक समय स्कूल में टीचर थीं और 2007 में उनका निधन हो गया था. निशांत ने प्रारंभिक पढ़ाई सेंट कैरेंस स्कूल, पटना से की और बाद में मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा ग्रहण की. उच्च शिक्षा उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा, रांची से इंजीनियरिंग (सॉफ्टवेयर) में प्राप्त की, और वे पेशे से इंजीनियर हैं.
सादगी भरा जीवन, लाइमलाइच से रहते हैं दूर
सियासी जीवन से दूर रहकर निशांत ज्यादातर समय निजी और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताते रहे हैं और उन्होंने हमेशा स्पष्ट किया है कि उनका कोई खास राजनीति में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे एक शांत एवं साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं. हालांकि हाल के वर्षों में उनके कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से राजनीतिक चर्चा भी तेज हुई है.
निशांत के राजनीतिक आगमन पर होती आ रही चर्चाएं
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद निशांत कुमार को लेकर कई बार उनके राजनीतिक आगमन को लेकर चर्चा होती आ रही है. ऐसे में उनपर मीडिया की नजरें और उनका चर्चाओं में बने रहना उनके राजनीतिक जीवन को लेकर दिशाएं तय करता नजर आता है.








