असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए JMM के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची
असम विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी. जिसकी तैयारियां इधर झारखंड में भी शुरू हो गई है. दरअसल, असम चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी BJP और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस बार इस चुनाव में झारखंड सरकार का नेतृत्व करने वाली पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अपनी किस्मत अजमाने के लिए असम विधानसभा चुनाव में कूद पड़ी है.
लिस्ट में शामिल हैं इन नेताओं के नाम
आपको बता दें, असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी पत्नी और गांयेड विधायक कल्पना सोरेन सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. 
बता दें, चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए 15 मार्च 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू सह विवेक जोशी ने बताया कि असम में कुल 126 विधानसभा सीटों पर आगामी 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी. इसके बाद चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
असम के वर्तमान सरकार (15वीं विधानसभा) का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होगा. वर्तमान में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के पास 126 सीटों में से 86 सीटें हैं, जो बहुमत के आंकड़े (64) से अधिक है जबकि कांग्रेस के पास महज 22 सीटें ही है ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए इस बार भ बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचना एक कठिन चुनौती साबित हो सकता है. इस बार चुनाव में कुल 2.5 करोड़ वोटर हैं इनमें कुल 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






