बाढ़ में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, एक को गोली लगी, 5 गिरफ्तार
पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपराधियों से मुठभेड़ में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

Barh (Bihar): बिहार के बाढ़ में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पांच लोगों में एक अपराधी को पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया है. 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे बदमाशों ने इलाके में लगाई गई सरसों की फसलें जबरन काट ली है और उससे वे सरसों निकाल रहे है. इसके साथ ही यह सूचना भी मिली कि पंडारक दियारा में बदमाशों द्वारा हथियार के लिए दबंगई कर रहे हैं. वहीं इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. 
अपराधियों द्वारा फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई. इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घायल अपराधी सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 2 रायफल, एक बंदूक, एक रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और घटनास्थल पर पड़ा कई खोखा बरामद किया है, पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Motihari: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड का आत्मसमर्पण, जिससे जा चुकी है अब तक 9 लोगों की जान






