लगातार दूसरी हार के साथ भारत ने गंवा दी वनडे सीरीज, कोहली भी रहे फ्लॉप
एडिलेड में दूसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. भारत ने 9 विकेट पर 264 रन बनाए, जवाब में कूपर कॉनली के नाबाद 61 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य हासिल किया. एडम जैम्पा ने 4 विकेट लिए.

IND vs AUS 2nd ODI 2025 :
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय मुकाबले का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला जा रहा था. जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत को 2 विकेटों से मात दे दी. टॉस जीतकर ऑस्टेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 264 रन ही बना सकी. जवाब में 265 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 22 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. भारतीय गेंदबाजों ने 8 विकेट तो चटकाए, लेकिन कूपर कॉनली के नाबाद 53 गेंदों पर 61 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया.
बता दें कि पहले मैच में भी भारत को मेजबान टीम के हाथों 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था. तीन मैचों की सीरीज में भारत की लगातार दूसरी हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 के साथ अविजित बढ़त बना ली है.
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत खराब रही. टीम के कप्तान मिचेल मार्श 11 रन ही बना सके. सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 40 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए. मैट रेनशॉ ने 30 रन बनाए. एलेक्स कैरी 9 रन ही बना सके. मैथ्यू शॉर्ट ने 78 गेंद में 74 रन की दमदार पारी खेली. मिचेल ओवन ने 36 रन बनाए. बार्टलेट 5 गेंद में तीन रन ही बना सके. मिचेल स्टार्क चार रन ही बना सके. कूपर 53 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे.
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मुकाबले में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर ने 44 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले और दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








