भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार खत्म!, इस दिन दुबई में भिड़ेंगी दोनों टीमें
महिला एशिया कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है।


Sports Desk: महिला एशिया कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 8 टीमों के बीच होने वाला यह बड़ा टूर्नामेंट 28 अगस्त से दुबई में शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
भारतीय महिला टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। भारत को ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग चाइना और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। सबसे ज्यादा नजरें 5 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी।
30 अगस्त को होगा टीम इंडिया का पहला मैच
भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम इंडिया 3 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग चाइना और फिर 5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होने हैं।
भारत का पूरा शेड्यूल
30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड — रात 8 बजे
3 सितंबर: भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग चाइना — रात 8 बजे
5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान — रात 8 बजे
5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर
टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, इसलिए दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज में ही मुकाबला होगा। अगर दोनों टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचती हैं, तो फैंस को एक और भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है।
10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल, 13 को फाइनल
लीग चरण 8 सितंबर को समाप्त होगा। इसके बाद ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर, दूसरा 11 सितंबर और खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल, प्रतीका रावल को मिला मौका
टीम इंडिया को टूर्नामेंट से पहले बड़ा झटका लगा है। जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण महिला एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह प्रतीका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
महिला एशिया कप के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतीका रावल।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









