क्रिकेट को कह दिया अलविदा!, 38 की उम्र में इस स्टार स्पिनर ने लिया संन्यास, IPL में 4 टीमों के लिए मचा चुका है गदर
भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। 25 अगस्त को उनका आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

Sports News: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज करन शर्मा ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस वक्त यूपी T-20 लीग 2026 में खेल रहे करन शर्मा ने 22 अगस्त को अपनी टीम के मैच के बाद यह बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया।
25 अगस्त को खेलेंगे करियर का आखिरी मुकाबला
करन शर्मा फिलहाल यूपी T-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। वे आगामी 25 अगस्त को मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगे। अपने संन्यास की भावुक घोषणा करते हुए करन शर्मा ने कहा कि अब वे इस खेल से रिटायर होना चाहते हैं। उन्होंने अपने इस लंबे और खूबसूरत सफर के लिए अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और अपने सभी प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि मैदान छोड़ने के बाद वे अब कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
साल 2014 में मिला था देश के लिए खेलने का मौका
करन शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्हें साल 2014 में भारत की जर्सी पहनने का मौका मिला था। उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी-20 मुकाबला खेला। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे, जबकि एक टी-20 मैच में उन्हें 1 सफलता मिली थी। भारत के लिए ज्यादा मुकाबले न खेल पाने के बावजूद करन शर्मा का दबदबा आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार बना रहा। आईपीएल में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रहकर अपनी फिरकी का जादू बिखेर चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट में बनाए बेहद धाकड़ रिकॉर्ड्स
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही उन्हें कम मौके मिले हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में करन शर्मा का रिकॉर्ड किसी भी गेंदबाज के लिए मिसाल से कम नहीं है। उन्होंने अपने करियर में 97 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 270 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 11 विकेट रहा और उन्होंने दो बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी किया। इसके अलावा 123 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 153 विकेट और 191 T-20 मुकाबलों में 168 विकेट झटके हैं। अब 38 की उम्र में उन्होंने अपने इस शानदार और यादगार क्रिकेट करियर पर हमेशा के लिए विराम लगा दिया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









