इंजरी के बावजूद पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
राजधानी रांची में रहकर प्रशिक्षण लेने वाले युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया।

SPORTS NEWS: राजधानी रांची में रहकर प्रशिक्षण लेने वाले युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने दिल्ली के मंथन जिम्नास्टिक्स स्टेडियम में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप 2026 (ऑल इंडिया ओपन नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है। पृथ्वी मूल रूप से धनबाद जिले के निरसा स्थित कांजीडीह के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में रांची में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से राज्य के खेल जगत में खुशी की लहर है। पृथ्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच विकास कुमार गोप को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले वह चोटिल थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने कहा, "मैं इंजर्ड था, लेकिन मेरी जिद थी कि इस चैंपियनशिप में जरूर खेलूं। मैं इस मौके को खोना नहीं चाहता था। मेरे कोच विकास कुमार गोप ने नियमित रूप से मेरी प्रैक्टिस कराई और मेरा हौसला बढ़ाया। उसी का परिणाम है कि मैं बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत सका।" इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। चंदा कुमारी ने इंडिविजुअल विमेन, एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एरो डांस में तीन स्वर्ण पदक जीते। ऋष्टि राज ने इंडिविजुअल विमेन में कांस्य तथा एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एरोबिक जिम्नास्टिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रिया यादव ने एरो डांस और एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल में स्वर्ण जीता, जबकि रितिका जोशी ने एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल में गोल्ड अपने नाम किया। रिधिका यादव ने एरो डांस और एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल में दो स्वर्ण पदक जीते। दिशा माहेश्वरी ने इंडिविजुअल विमेन में रजत तथा एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एरोबिक जिम्नास्टिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। नंदिनी कुमारी ने इंडिविजुअल विमेन में कांस्य तथा एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एरो डांस में स्वर्ण पदक जीता। तनुश्री कुमारी ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स और एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अथर्व गुप्ता ने इंडिविजुअल मेन यूथ में रजत, आदित्य राज ने इंडिविजुअल मेन जूनियर और एरो डांस में स्वर्ण, प्रिबा श्री ने नेशनल डेवलपमेंट विमेन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राहुल राज और अंकिता माझी ने एक्रो स्विंग में रजत पदक हासिल किया। अलेक्जेंडर लीला मुंडा और पूनम हांसदा ने एक्रोसिंग में स्वर्ण, जेम्स कंडुलना और आराध्या पांडेय ने जूनियर एक्रोसिंग में स्वर्ण तथा शिव कुमार और खुशी कुमारी ने जूनियर एक्रोसिंग में रजत पदक अपने नाम किया। कोच विकास कुमार गोप ने कहा, "दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का शानदार परिचय दिया। पृथ्वी देव भट्टाचार्य ने चोट के बावजूद जिस जज्बे के साथ स्वर्ण पदक जीता, वह निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। वहीं चंदा कुमारी, ऋष्टि राज, दिशा माहेश्वरी, नंदिनी कुमारी, तनुश्री कुमारी, प्रिया यादव, रिधिका यादव, रितिका जोशी, अथर्व गुप्ता, आदित्य राज, प्रिबा श्री, राहुल राज, अंकिता माझी, अलेक्जेंडर लीला मुंडा, पूनम हांसदा, जेम्स कंडुलना, आराध्या पांडेय, शिव कुमार और खुशी कुमारी सहित सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों ने लंबे समय तक लगातार अभ्यास किया और उसी मेहनत का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर पदकों के रूप में मिला। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करें। मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है और विश्वास है कि यदि इसी समर्पण और मेहनत के साथ खिलाड़ी आगे बढ़ते रहे तो भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।"
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खूंटी में 205 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से...

JPSC मामले में CID ने UP में TDPL का दफ्तर किया सील, 10-10 लाख में बिका था PT!







