गिरिडीह नगर निगम के उम्मीदवार अंशू यादव के साथ हुई मारपीट, आजसू नेता पर लग रहे आरोप
नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. गिरिडीह के वार्ड 23 के उम्मीदवार अंशू यादव ने आजसू नेता गुड्डू यादव पर आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर मंटू साहू ने उनके साथ मारपीट की है.

Jharkhand (Giridih): झारखंड नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन की आज अंतिम तारीख है. पूरे उत्साह से भरपूर वार्ड 23 के उम्मीदवारों अंशु यादव और मंटू साहू के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई.
नगर थाना में अंशु यादव ने मंटू साहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जानकारी दी है कि वह अपने घर से निकल रहे थे, जिस दौरान उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.
अंशु यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद प्रतिनिधि सह आजसू नेता गुड्डू यादव के इशारे पर मंटू साहू ने उनके साथ मारपीट की है. उन्होंने इस घटना को लेकर किरण पब्लिक स्कूल के निदेशक अशोक सिंह और पूर्व पार्षद चेता दास पर भी संलिप्त होने का आरोप लगाया.
अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि मंटू साहू के द्वारा उन्हें रोका गया और नामांकन करने की बात को लेकर हाथापाई की गई. अंशू यादव के अनुसार मंटू साहू ने कहा कि "जब गुड्डू यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं, तो तुम्हें उनके विरुद्ध नामांकन नहीं करना चाहिए था".
उम्मीदवार अंशू यादव ने डीसी और एसपी से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने आजसू नेता और उसके करीबी मंटू साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






