रांची में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार ; 570 बोतल जब्त
नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ranchi: नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 570 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को सूचना मिली थी कि रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित हाजी चौक के आसपास कुछ लोग प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
डिलीवरी के लिए सुनसान जगह पर जुटे थे तस्कर
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रातू थाना क्षेत्र के फुटकल टोली, बोस नगर स्थित केयरिंग हैंड्स हॉस्पिटल के पास एक सुनसान जगह पर छापेमारी की। यहां तीन संदिग्ध लोग पांच कार्टून में रखे कफ सिरप की डिलीवरी के लिए मौजूद थे।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP के 100 ML वाले कुल 570 बोतल बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रांची के अलग-अलग इलाकों में प्रतिबंधित कफ सिरप को ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे। पुलिस ने बरामद कफ सिरप और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।
ये तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाजुल अंसारी (32), शहनवाज अंसारी (29) और नईम अंसारी (29) के रूप में हुई है। वहाजुल अंसारी लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है, जबकि शहनवाज अंसारी रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया और नईम अंसारी फुटकल टोली, सिमलिया का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ रातू थाना कांड संख्या 279/26, दिनांक 20 अगस्त 2026, के तहत धारा 317(5) BNS और 21(C) NDPS Act में मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
570 बोतल कफ सिरप और 3 मोबाइल जब्त
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 100 ML की 570 बोतल WINGS ONEREX CODINE COUGH SYRUP और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन के अलावा रातू, नगड़ी, ठाकुरगांव और पुंदाग क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संभल जाइए!, झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश का 'Yellow Alert', 40 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं







