
भीषण बस दुर्घटना में मारे गए 42 भारतीय, उमराह के लिए मक्का से मदीना जा रही थी बस
सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस डीज़ल टैंकर से टकराकर आग की चपेट में आ गई, जिसमें 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकतर यात्री तेलंगाना के थे. भारत सरकार, दूतावास और तेलंगाना प्रशासन राहत, सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन संचालित कर रहे हैं.













