
बगोदर में ट्रक चालक की हत्या, पुलिस ने जताई लूट की आशंका; टोल प्लाजा के पास ट्रक बरामद
गिरिडीह के बगोदर में संतरूपी जंगल से टीएमटी सरिया लोड ट्रक चालक धीरज कुमार का शव बरामद हुआ. खगड़िया निवासी धीरज की हत्या कर ट्रक लूटे जाने की आशंका है. अपराधी ट्रक को बेंगाबाद टोल प्लाजा के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.













