दूसरी महिला के साथ रहने की लालसा में पत्नी को उतार डाला मौत के घाट, अधजली अवस्था में मिला साहिना का शव
बीते 30 जनवरी को गिरिडीह में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. गिरिडीह के रहने वाले जाबिर अंसारी ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला, चूंकि वह किसी और स्त्री के साथ रहने का फैसला कर चुका था.

Jharkhand (Giridih): किसी अन्य महिला से शादी की लालसा में गिरिडीह निवासी जाबिर अंसारी ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला 30 जनवरी बताया जा रहा है, जाबिर ने पत्नी साहिना को बगोदर के कारी पहाड़ी ले जाकर मौत के घाट उतार डाला. उक्त हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह पुलिस ने किया. बताया गया कि चूंकि हत्यारा जाबिर ने किसी अन्य महिला के साथ रहने का फैसला कर लिया था, इसलिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना डाला, जिसमें उसका साथ उसके रिश्तेदारों ने भी दिया और बेगुनाह साहिना परवीन को बेरहमी से मार डाला गया.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कारी पहाड़ी में महिला का शव अधजली अवस्था में बरामद किया गया था. मृतका साहिना परवीन डुमरी थाना इलाके के रहने वाले जाबिर अंसारी की पत्नी और ताहूल अंसारी की पुत्री थीं.
एसपी विमल कुमार और थाना प्रभारी विनय कुमार ने मामले की संपूर्ण जानकारी मीडिया से साझा की. बताया कि इस हत्याकांड को हत्यारे जाबिर अंसारी के साथ रिश्तेदारों में उसका भाई साबिर और भाभी जैबून निशा ने मिलकर अंजाम दिया. वहीं इनके अलावा निमियाघाट थाना इलाके के कर्माटोंगरी निवासी वकील अंसारी, गुड्डु अली और बगोदर के बेको गांव निवासी सराफत अंसारी की भी संलिप्तता बताई जा रही है.
पुलिस द्वारा बताया गया कि अपराधियों को दबोचे जाने के अलावा उनके पास से दो बाइक, पांच मोबाइल और मृतका के कपड़े व कुछ जेवर भी बरामद किए गए हैं. मृतका के अधजले शव का उद्भेदन भी गिरिडीह पुलिस द्वारा ही किया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल






