NEET छात्रा मौत मामला: "कोई बड़ा नाम हो सकता है शामिल", राबड़ी देवी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल
पटना गर्ल्स होस्टल में मेडिकल की छात्रा के संदिग्ध मौत का मामला अभी भी अनसुलझा ही है. इस मामले पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने किसी मंत्री या मंत्री के बेटे की संलिप्तता का अंदेशा जाहिर किया है. उनका कहना है कि किसी बड़े नाम के शामिल होने के कारण ही मामला सुलझने की बजाए और उलझता जा रहा है.
NEET Student Death Case (Patna): पटना में हुए NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सुलझने की बजाए और उलझता नजर आ रहा है. पुलिस द्वारा ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाने के कारण बिहार सरकार ने केंद्र से उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है. इसी बीच आरजेडी की वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने ऐसा बयान दिया है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.
राबड़ी का आरोप- कोई बड़ा नाम हो सकता है शामिल
गुरुवार को राबड़ी देवी ने NEET छात्रा मौत केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में “किसी मंत्री का बेटा या खुद कोई मंत्री शामिल हो सकता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इस केस को दबाने की कोशिश की गई और जब मामला तूल पकड़ने लगा तो सीबीआई जांच की बात कही गई. राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.
सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि सीबीआई जांच का फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाने के लिए लिया गया है. सत्ता पक्ष का तर्क है कि जांच एजेंसी के आने से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
जमीनी हकीकत है कुछ और..
NEET छात्रा केस के साथ-साथ राबड़ी देवी ने बिहार बजट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नया नहीं है और यह सिर्फ बिहार की जनता को ठगने वाला बजट है. उनके मुताबिक सरकार बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत अब तक सामने आने की हालत में नहीं दिख रही.
"सरकार कर रही है महज..लीपापोती"
RJD विधायक भाई विरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा है. उक्त मामले को लेकर उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है. बिहार बजट सत्र के दौरान भाई विरेंद्र ने विधानसभा परसर में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था नाजुक स्थिति में पहुंची हुई है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में बच्चियों की सुरक्षा संबंधि हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नीट छात्रा केस में भी सरकार महज लीपापोती ही करती दिख रही है.
जांच पर टिकी निगाहें, बयानबाजी ने पकड़ी तीव्रता
नीट छात्रा मौत केस अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रहा, बल्कि यह सियासी लड़ाई का बड़ा मुद्दा बन चुका है. विपक्ष जहां इसे सत्ता से जोड़कर देख रहा है, वहीं सरकार जांच के जरिए सच सामने लाने का दावा कर रही है. अब सबकी नजर सीबीआई जांच पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा






