गिरिडीह में तिसरी पुलिस ने नकली शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, बिहार ले जाया जा रहा था शराब
गिरिडीह में नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने एक कार और 33 शराब की पेटियां भी जब्त की है.

Giridih News: गिरिडीह में नशा के कारोबारियों और नकली अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को दबोचा है. इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से एक कार और उसमें भारी मात्रा में लोडेड शराब की पेटियां जब्त की है.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के तिसरी थाना इलाके का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है हालांकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके पास से 33 कार्टून शराब की पेटियां भी बरामद की है.
इधर, इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मामले में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने तिसरी के पाल्मरुआ जंगल के पास छापेमारी की और इस दौरान मौके से बाल्क स्वओगेन कार में 33 पेटी नकली शराब जिसे बिहार ले जाया जा रहा था उसे जब्त किया, जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुई के गिध्दौर के रहने वाले सुमति कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी में 5 आरोपी शामिल है. इसमें इसका किंगपिन बिहार के लखीसरया का मोहित कुमार है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र

कटिहार में कचरा फेंकने घर से निकली बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागे 3 शातिर अपराधी






